फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बस्टिया गांव में फिर घुसे हाथी, शोर मचाकर भगाया

Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे दूरस्थ बस्टिया गांव में दूसरे दिन भी रात को हाथियों के घुसने से दहशत फैल गई। आहट होने पर ग्रामीण देर तक रात में शोर मचाते रहे। हाथियों ने चार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

वन विभाग और ग्रामीणों ने रात में हाथियों शोर मचाकर भगाए। इधर, समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे एक बार फिर हाथियों गांव में घुस आए। हाथियों ने किसान महेंद्र सिंह सामंत, जानकी देवी, गीता देवी, मान सिंह बोरा की फसलों को रौंदा। ग्रामीणों को देर रात तक शोर मचाना पड़ा। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द सोलर फेंसिंग की मरम्मत और जहां आवश्यक है वहां नई लाइन बिछाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी फसल को नुकसान हो चुका है। किसान महेंद्र सिंह के पानी की टंकी को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। बुधवार की रात दो हाथी गांव में घुसे थे और किसानों की फसलों को रौंदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें