टनकपुर (चंपावत)। फेसबुक एकाउंट में स्कूटी बिक्री का विज्ञापन दिखाकर एक महिला से 80240 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ शिवराज सिंह के अनुसार मनिहारगोठ निवासी हसीन बानो ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि पांच जनवरी को उसके फेसबुक अकाउंट में एक स्कूटी दिखाई दी। उसमें अंकित मोबाइल नंबर में ने कॉल की तो फोन अज्ञात व्यक्ति ने उठाया।
स्कूटी की बात की तो अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी की कीमत 25000 रुपये बताई। अज्ञात व्यक्ति के खाते में 22 हजार रुपये डाले। अज्ञात व्यक्ति ने स्कैनर भेजा तो पहले 5000 रुपये भेजे। अज्ञात व्यक्ति ने बार-बार झूठ बोलकर विश्वास दिला कर कुल 80240 रुपये डलवा कर धोखाधड़ी कर हड़पने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना एसआई पूरन सिंह तोमर को सौंपी गई है।