चंपावत। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जिले में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने की शिकायतों के आधार पर 603 कार्ड को ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने अपात्र होते हुए भी आयुष्मान योजना का लाभ उठाने का प्रयास किया।
जांच में सामने आए कार्डों को स्टेट हेल्थ अथॉरिटी की ओर से ब्लॉक कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी से राशन कार्ड की सूची प्राप्त कर वास्तविक लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। इससे अपात्र व्यक्तियों को योजना से बाहर किया जा सके और पात्र जनों को ही लाभ सुनिश्चित किया जा सके। कहा कि फर्जीवाड़े में शामिल व्यक्तियों और कार्ड बनाने में सहयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन से इस योजना का लाभ केवल नियमानुसार लेने की अपील की है। अनुचित लाभ लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।