चंपावत। डीएम और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष नवनीत पांडेय ने जिले में मानसून काल के मद्देनजर आपदाओं से प्रभावी रूप से निपटने के लिए जिले में तैनात सभी राजकीय अधिकारियों, कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। उन्होंने अधिकारी या कर्मी को पूर्व स्वीकृति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि यदि किसी अपरिहार्य कारणवश अवकाश जरूरी है तो अपने स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए द्वितीय अधिकारी का नाम प्रस्तावित करते हुए अवकाश का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकता है। स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात ही मुख्यालय से अनुपस्थित रहने की अनुमति होगी।
डीएम ने कहा कि स्वीकृत अवकाश की अवधि में भी संबंधित कार्मिकों की मोबाइल पर उपलब्धता अनिवार्य होगी। कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।