चंपावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र में शिक्षकों की तैनाती को लेकर डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन दिया। जल्द से जल्द स्कूलों शिक्षकों की तैनाती की मांग की।
शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा के नेतृत्व में अभिभावकों ने लधियाघाटी क्षेत्र में शिक्षकों की तैनाती को लेकर डीएम नवनीत पांडे और सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौड़ा मेहता, जीआईसी मछियाड़, जीआईसी बिनवाल गांव, जीआईसी रमक, जीआईसी भिगराड़ा, जीआईसी बालातड़ी और जीआईसी टांण में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इससे लोग पलायन कर रहे हैं। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नवीन रसीला जी मौजूद रहे। संवाद