फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर,लोहाघाट और चंपावत की 108 एंबुलेंस सेवा खराब

Fri, 09 Aug 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में आपात सेवा 108 की दो एंबुलेंस कुछ समय से खराब हैं। इसमें टनकपुर की 108 एंबुलेंस एक माह और लोहाघाट की एंबुलेंस 20 दिन से खराब हैं। बीते तीन दिनों से चंपावत की दो एंबुलेंस में से एक खराब है।
विज्ञापन


जिले में घायलों और मरीजों को अस्पताल में पहुंचाने के लिए 10 एंबुलेंस हैं। इसमें टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, रीठा साहिब, पंचेश्वर, सूखीढांग, मंच क्षेत्रों में एंबुलेंस लगाई गई हैं। टनकपुर और लोहाघाट की 108 एंबुलेंस एक माह से खराब है। इनके स्थान पर दूसरे क्षेत्रों की 108 एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोहाघाट क्षेत्र में बाराकोट और टनकपुर क्षेत्र में सूखीढांग की 108 एंबुलेंस से मरीजों को लाने, ले जाने का काम किया जा रहा है। इधर तीन दिन से चंपावत की एक 108 एंबुलेंस भी खराब हो गई है। एंबुलेंस का गियर बक्सा और एक्सल टूट गया है। इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। आपात सेवा के जिला प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि टनकपुर और लोहाघाट के खराब 108 अगले सप्ताह ठीक हो जाएंगी। जिला अस्पताल की खराब 108 एंबुलेंस को जल्द ठीक किया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल में एक 108 वाहन से मरीजों को लाने, ले जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें