चंपावत। जिला अस्पताल में एक फेस में बिजली नहीं होने से मरीज और चिकित्सक परेशान हैं। सोमवार को अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को बिजली नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों के कक्ष के बारह अंधेरा रहा। चिकित्सकों ने बताया कि बिजली नहीं होने से मरीजों की जांच करने में दिक्कत आ रही है। उन्हें ठीक से देख पाना आसान नहीं हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अस्पताल के एक फेस में फॉल्ट आने के कारण बिजली गुल हो गई थी। इससे मरीजों का इलाज करने में दिक्कत हो रही है। सोमवार को करीब 11 बजे समस्या को ठीक किया गया, तब जाकर चिकित्सकों और मरीजों को राहत मिली। संवाद