फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बमनपुरी और आनंदपुर में तेंदुए दिखाई देने से दहशत

Sat, 10 Aug 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में दो शावकों के साथ दो तेंदुए दिखाई देने से शुक्रवार रात बनबसा के बमनपुरी और आनंदपुर गांव के लोग डरे सहमे रहे। रात भर वन विभाग कर्मी भी ग्रामीणों के साथ तेंदुओं पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी ने बताया कि बीती रात गांव में एक साथ दो तेंदुए और दो शावक दिखाई देने से गांव में डर का माहौल है। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचे। कुछ समय बाद चारों तेंदुए आनंदपुर गांव की ओर निकल गए। रात भर वन विभाग कर्मी और ग्रामीण तेंदुओं पर नजर बनाए रहे। बाद में शावक और तेंदुए अंधेरे में कहीं अन्यत्र निकल गए। ग्रामीणों ने शीघ्र गांव की सीमा पर सोलर फेंसिंग और सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें