टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के छीनीगोठ गांव में हाथियों के झुंड ने कई ग्रामीणों की गेहूं की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात को में जंगल से हाथियों का झुंड गांव में घुस आया। हाथियों ने ग्रामीण प्रकाश चंद्र जोशी, ललित जोशी, भुवन जोशी, सुनील खर्कवाल, प्रदीप खर्कवाल, लक्ष्मी दत्त भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, हरिश्चंद्र जोशी, खिलानंद तिवारी, कैलाश अधिकारी, पवन जोशी, रवि जोशी, गोधन सिंह सहित कई किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। पीड़ित ग्रामीणों ने वन विभाग से सोलर फेंसिंग करने और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
इधर खटीमा वन रेंजर महेश चंद्र जोशी ने बताया कि गांव में हाथियों को घुसने से रोकने के लिए दो किमी सोलर फेंसिंग का प्रस्ताव भेजा गया है। वर्तमान में पांच सौ मीटर हाथी खाई बनाई गई है। बताया कि सोलर फेंसिंग का प्रस्ताव स्वीकृत होते ही कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन कर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैंं। संवाद