फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ के देरी से पहुंचने के कारण लोगों को उठानी पड़ीं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र में स्टाफ के देरी से पहुंचने पर लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैक्सीन लगाने के लिए आए लोग केंद्र का गेट बंद होने के चलते सड़क के किनारे बैठने को मजबूर हुए। पुलिस की ओर से गेट का ताला खुलवाने के बाद लोगों को वैक्सीनेशन परिसर में बैठाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए सुबह से ही लोग प्राथमिक विद्यालय में आना शुरू हो गए थे। केंद्र के प्रवेश करने वाले गेट में ताले लगने से लोगों ने सड़क किनारे ही लाइन लगानी शुरू कर दी। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसओ मनीष खत्री ने गेट का ताला खुलवाकर लोगों को परिसर में बैठाया। करीब साढ़े 10 बजे वैक्सीन लगाने वाले कर्मियों के पहुंचने के बाद टीकाकरण का कार्य शुरू हो पाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें