फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह संपर्क मार्ग बदहाल

Sat, 13 May 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां से ग्राम सभा पाटन पाटनी के झूमाधूरी मेले को जोड़ने वाला शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह संपर्क मार्ग बदहाल है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं जिससे इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शहीद के नाम पर बने इस मार्ग की सुध नहीं लेने पर लोनिवि के खिलाफ नाराजगी जताई है। उन्होंने बदहाल मार्ग पर डामरीकरण कर इसे जल्द ठीक करने की मांग की है। लोगों ने कहा कि करीब चार वर्ष पूर्व लोनिवि की ओर से शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह के नाम से छमनियां से पाटन पाटनी झूमाधूरी मेला स्थल तक एक किमी मार्ग का निर्माण किया गया था। तब से मार्ग की कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

चट्टान से आधे मार्ग तक मलबा गिर गया है लेकिन लोनिवि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मार्ग किनारे नालियां तक नहीं हैं जिससे बारिश का पानी सड़क पर बहता है। कीचड़ से सने इस मार्ग पर आवाजाही करते समय वाहन रपट जाते हैं। छमनियां से पिथौरागढ़ एनएच पर जाने के लिए यह शॉर्टकट मार्ग है। यहां से काफी लोग आवाजाही करते हैं। लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द सड़क ठीक कर ली जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें