फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कनलगांव वार्ड में 41.94 लाख की लागत से होगी मार्ग की मरम्मत

Sat, 13 May 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका की ओर से कनलगांव वार्ड में 41.94 लाख रुपये से चार संपर्क मार्गों की मरम्मत की जाएगी। राज्य वित्त आयोग मद में संपर्क मार्गों की मरम्मत के साथ इंटरलाकिंग टाइल्स बिछाने और ह्यूम पाइप बिछाने का कार्य किया जाएगा। नगर पालिका की ओर से आंतरिक मार्गों की मरम्मत के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कनलगांव में 16.12 लाख रुपये से आंतरिक संपर्क मार्ग की मरम्मत, इंटरलाकिंग टाइल्स और नाली निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 6.47 लाख रुपये से सीसी मार्ग और ह्यूम पाइप नाली निर्माण किया जाएगा। कनलगांव से बिल्वा मंदिर तक 13.39 लाख की लागत से सीसी मार्ग निर्माण के साथ ही 4.06 लाख रुपये से विभिन्न स्थानों में सीसी मार्ग और नाली निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें