फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो साल से नहीं हुई उपनल कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी

Fri, 14 Apr 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नरसिंहडांडा में भेंट कर उनको वर्षों से कार्यरत उपनल कर्मचारियों की विभिन्न समस्या से अवगत कराया। बताया कि वर्तमान में कर्मचारियों को 15 से 20 वर्ष की सेवा राज्य सरकार को देते हुए हो गए हैं लेकिन सरकार उनके भविष्य के बारे में सोचने के बजाय समय-समय पर उनको नौकरी से हटा रही है। पिछले दो वर्षों से उपनल कर्मचारियों के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और उनको इस महंगाई के दौर में भी 10 से 12 हजार रुपये में अपने परिवार का भरण-पोषण करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने उपनल कर्मचारियों की पीड़ा को सुनते हुए उनकी समस्याओं का जल्द शासन स्तर से समाधान करने का भरोसा दिलाया। वहां उपनल संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पवन डुंगरिया, कोषाध्यक्ष अमित भट्ट, प्रदीप कुमार, पुष्कर, रमेश पंत, हरीश मुरारी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें