फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पांच दिनों से सेवा ठप, आधार कार्ड नहीं बनने से लोग परेशान

विज्ञापन
मशीनों में तकनीकि खराबी के चलते बंद पड़ा लोहाघाट डाकघर में बना आधार सेंटर।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के डाकघर में बने आधार सेवा केंद्र की मशीन खराब होने के चलते एक सप्ताह से आधार कार्ड बनाने का कार्य ठप है। आधार कार्ड नहीं बनने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनाने के लिए दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन

धूनाघाट के रघुवर सिंह, भावना मेहरा, कविता, अंजलि देवी, सरस्वती, देवकी, धन सिंह, राम सिंह, कृष्ण राम आदि लोगों ने कहा कि वह अपने आधार कार्ड में संशोधन कराने या नया आधार कार्ड बनाने के लिए पिछले एक सप्ताह से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं। आधार केंद्र संचालकों की ओर से मशीन में खराबी बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। आधार कार्ड के अभाव में लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने जल्द आधार केंद्र में खराब मशीन को ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर डाकघर के पोस्ट मास्टर दीपक गोस्वामी ने बताया कि मशीन के स्कैनर में खराबी आने के कारण आधार सेवा बंद पड़ी है। मशीन को ठीक कराने के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया है। एक-दो दिन में सेवा शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें