फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्टेडियम के पास से शिफ्ट की लाइन, दिन भर गुल रही बिजली

Sun, 24 Sep 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्तूबर में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए नगर की सड़कों पर डामरीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रविवार को प्रस्तावित सभा स्थल स्टेडियम के गेट के पास बिजली की लाइन भी शिफ्ट की गई। इस स्थान पर हाइटेंशन लाइन काफी नीचे थी। इससे हादसे का खतरा बना रहता था। इसके चलते पियाना, सरस्वती विहार काॅलोनी सहित आसपास के क्षेत्र की बिजली दिनभर गुल रही। शाम करीब छह बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

पीपली क्षेत्र में एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप है। जिला पंचायत सदस्य दीपिका भट्ट का कहना है कि घाटी वाले क्षेत्रों में इन दिनों धान की फसल समेटने का काम चल रहा है। इसके अलावा लोग घास की कटाई भी कर रहे हैं। बिजली नहीं होने से कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ज्येष्ठ उप प्रमुख हेमलता कठायत, प्रधान रेवाधर जोशी, भूपाल भट्ट, बहादुर कठायत आदि लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें