लोहाघाट (चंपावत)। दीपावली को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को धनतेरस के दूसरे दिन दोपहर तक बाजार में काफी चहल पहल रही। इस दौरान लोगों ने पटाखे, खिल बतासे, मिठाईयां, फल आदि की खरीदारी की। नगर के जवाहर पार्क में लगे पटाखा बाजार में भी बडी संख्या में लोगों और बच्चों ने पहुंचकर रंग बिरंगी पटाखे खरीदे। लोगों का कहना था कि इस बार पटाखों के दामों में काफी तेजी आई है, इसके चलते कम मात्रा में पटाखे खरीद कर काम चला रहे है।