फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur News: मधुमक्खियों के हमले में छह से अधिक लोग घायल, नेपाल जाने के मार्ग पर आधा घंटे तक रही अफरा-तफरी

Wed, 30 Oct 2024 07:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, टनकपुर

सार

बैराज मार्ग पर बुधवार सुबह नेपाल आने-जाने और घूमने निकले लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में छह से अधिक लोगों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैराज मार्ग पर बुधवार सुबह नेपाल आने-जाने और घूमने निकले लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में छह से अधिक लोगों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, करीब आधे घंटे तक मधुमक्खियों के हमलों से लोगों में अफरातफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे बैराज मार्ग पर अचानक मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। सुबह की सैर पर निकलीं वार्ड सात निवासी उजमा कुरैशी (24), वार्ड एक निवासी राजू वाल्मीकि (24), नेपाल के मटेना निवासी धनपति नाथ (76), जनकनाथ (12), खटीमा के इस्लामनगर निवासी इशरार (40), वार्ड 11 निवासी नीरज कुमार (24) की हालत गंभीर होने पर उन्हें उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

डाॅ. आफताब अंसारी के नेतृत्व में नर्स ममता पांडेय, वार्ड बॉय अनूप चंद और सुनील नरियाल ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें