लोहाघाट में डिग्री कॉलेज मार्ग पर दीवार ध्वस्त होने से लटका बिजली का पोल।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय पीजी कॉलेज मार्ग पर दीवार ध्वस्त होने से यहां खतरा पैदा हो गया है। छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र दीवार का निर्माण कराने की मांग की है।
छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप बगौली, पूर्व अध्यक्ष विवेक पुजारी, विनोद बगौली, इंदर ढेक, देवेंद्र मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव राय, प्रधान विमला देवी आदि का कहना है कि डिग्री कॉलेज मार्ग में वन चेतना केंद्र के पास सड़क के किनारे की दीवार लगातार धंस रही है। इससे मार्ग को खतरा पैदा हो गया है।
साथ ही यहां जिस स्थान पर बिजली का पोल लगाया गया है, वह भी गिरने के कगार में है। इधर, विभाग का कहना है कि जल्द ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा।