फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले में स्थापित की जाएगी पीपुल काउंटिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में 11 मार्च से शुरू होने वाले पूर्णागिरि मेले में पीपुल काउंटिंग मशीन स्थापित की जाएगी। इससे मेले के दौरान पूर्णागिरि धाम आने वाले देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों की सटीक गिनती की जा सकेगी। मशीन के माध्यम से धाम में प्रतिदिन आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेला अधिकारी और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पीपुल काउंटिंग मशीन की स्थापना काली मंदिर क्षेत्र में की जाएगी। इसके लिए विभिन्न फर्मों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं जिन्हें 24 फरवरी को खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 जून तक चलने वाले पूर्णागिरि मेले में संबंधित फर्म की ओर से पीपुल काउंटिंग मशीन का संचालन किया जाएगा।
गत वर्ष लगाई गई थी बायोमैट्रिक मशीन
चंपावत। पूर्णागिरि धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों की गणना के लिए जिला पंचायत की ओर से गत वर्ष बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई थी लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण जहां बायोमैट्रिक परीक्षण में दिक्कतें आईं। वहीं तीर्थयात्रियों को लाइन में लगकर लंबा इंतजार करना पड़ा था। इस कारण इस बार बायोमैट्रिक के स्थान पर केवल मशीन के माध्यम से यात्रियों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन

बिना इंतजार के स्वत: होगी तीर्थ यात्रियों की गणना
चंपावत। पूर्णागिरि मेले में लगने वाली पीपुल काउंटिंग मशीन स्वत: ही यात्रियों की गणना करेगी। इसके लिए यात्रियों को किसी प्रकार का इंतजार अथवा लाइन में लगने की नौबत नहीं आएगी। मेला अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार काउंटिंग मशीन एक निर्धारित एरिया में पहुंचे तीर्थयात्रियों की स्वत: गणना कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें