फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 117 दोपहिया और 45 चारपहिया वाहनों की बिक्री

विज्ञापन
धनतेरस के मौके पर लोहाघाट में खरीदारी करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
धनतेरस पर जिला मुख्यालय सहित लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, टनकपुर, बनबसा के बाजार गुलजार रहे। जिले में ऑटोमोबाइल और सोने के क्षेत्र में करीब 20 प्रतिशत तक गिरावट रही। जिले में 117 दोपहिया और 45 चारपहिया वाहनों की बिक्री की गई। जिले में करीब 9.05 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। ये आंकड़ा पिछले साल से 20 प्रतिशत कम रहा है।
विज्ञापन

बजाज और होंडा एजेंसी के स्वामी राजेश उप्रेती ने बताया कि इस बार दोनों शोरूम से 38 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसके विपरीत सोना, बर्तन और इलेक्ट्रानिक बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
सोना व्यवसायी नीरज वर्मा, बर्तन व्यवसायी कुंदन बिष्ट, नरेश गड़कोटी व विनोद पांडेय, इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी नवीन सुतेड़ी ने बताया कि धनतेरस पर पिछले साल की अपेक्षा करीब 20 प्रतिशत कमी आई है। जेवरात की दुकानों में सबसे अधिक खरीद सोने के आभूषणों और चांदी के सिक्कों की हुई। हुंडई और आकांक्षा ऑटोमोबाइल सहित जिले भर में 45 कारों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

लोहाघाट क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। व्यापारियों का कहना है कि अनुमान के हिसाब से उनके सामान की बिक्री नहीं हुई। व्यापारियों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। सुबह से लोगों का बाजार आने का क्रम शुरू हो गया था। बाजार में भीड़ के चलते रुक-रुक कर जाम की स्थिति पैदा हो रही थी।
वाहन विक्रेता भूपाल मेहता ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा कारोबार काफी कम रहा। धनतेरस पर 10 बाइकों की बिक्री हुई। यही स्थिति अन्य एजेंसियों में भी रही। स्वर्णकार पप्पू वर्मा, मदन वर्मा, आशु वर्मा, विपिन वर्मा, विवेक वर्मा ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार कारोबार महज 20 फीसदी कम रहा।
इलेक्ट्रानिक सामान के व्यवसायी जीवन खर्कवाल, ललित राय, जगदीश राय, जगदीश राम आदि ने बताया कि इस बार एलईडी टीवी की ज्यादा मांग रही। फ्रिज, वाशिंग मशीन बहुत कम बिके।
विज्ञापन

धनतेरस पर चंपावत जिले की बिक्री:
ऑटोमोबाइल (कार व दोपहिया): 3.05 करोड़
आभूषण: 2.05 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स सामान: 2.45 करोड़
बर्तन व अन्य सामान: 1.50 करोड़
कुल: 9.05 करोड़

चंपावत में धन तेरस में बर्तन की दुकान में खरीदारी करते लोग।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें