फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा में ऐड़ी बालकृष्ण मेले में उमड़ी भारी भीड़

Thu, 25 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
मेले में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भिंगराड़ा में आयोजित ऐड़ी बालकृष्ण मेले में बृहस्पतिवार को भगवान ऐड़ी और बालकृष्ण की झांकियां निकाली गई। दिन में पहले खरही गांव से भगवान ऐड़ी बाद में भिंगराड़ा गांव से बालकृष्ण की झांकियां निकली। मंदिर परिक्रमा के बाद पूरा मेला प्रांगण लोगों से भर गया। यहां विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में व्यापारी आए हुए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष मुकेश महराना ने मेले का धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया। पूर्व प्रधान गिरीश भट्ट के संचालन में प्रकाश शर्मा, टीकाराम जोशी, मदन बोहरा, हयात सिंह बिष्ट, नरेंद्र बोहरा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रांतीय कांग्रेस उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट भी मेले में मौजूद रहे।

इस बार पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात थे। मेले में लोग ग्रामीण उत्पादों को लेकर भी आए है। मेले में भीड़ के कारण रीठासाहिब से आने जाने वाले वाहनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां मंदिर में रात भर श्रद्धालुओं ने जागरण किया।
विज्ञापन


मेले में स्वर्गीय मदन सिंह महराना मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है, इसका उद्घाटन  नैनीताल बैक के प्रबंधक संजय जोशी ने किया। उद्घाटन मैच में लोहाघाट की टीम ने रुद्रपुर को तीन सैटों में 2-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक रघुराज देउपा और त्रिभुवन चम्याल रहे, जबकि कमेंट्री रमेश भट्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें