चंपावत। भैरवा चौराहे से लेकर ललुवापानी तक पेयजल लाइन बिछाने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे आवाजाही करने में लोगों को दिक्कत हो रही है।
यह सड़क सर्किट हाउस, वीआईपी रोड, सीएमओ, ब्लाॅक, सिंचाई कार्यालय सहित दर्जनों गांवों को जोड़ती है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और धूप भरी रहती है। इससे दोपहिया चालकों और अन्य लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीण ईश्वरी दत्त, तारा दत्त, मुकेश, हरीश चंद्र ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ ही विभागीय अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन सड़क खराब होने से लोग परेशान हैं। कार्यदायी संस्था ने बताया कि ललुवापानी से डामरीकरण किया जा रहा है। बताया कि जल्द ही सड़क को ठीक किया जाएगा। संवाद 07सीपीटी14पी-चंपावत मुख्यालय की ललुवापानी सड़क में बने गड्डे।संवाद