फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खेतीखान मार्ग पर बार-बार जाम लगने से लोग परेशान

विज्ञापन
चंपावत नगर के खेतीखान रोड में जाम में फंसे वाहन।संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में सुबह शाम जगह-जगह जाम लगने लोग से परेशान हैं। जाम के कारण राहगीरों के लिए भी सड़क पार करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर में पार्किंग व्यवस्था होने के बाद भी कई जगहों पर आड़े तिरछे वाहन जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। यातायात पुलिस की तैनाती के बाद भी जाम लग रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतोंं का सामना करना पड़ रहा है। नगर में सुबह से ही बार-बार जगह-जगह जाम लगता रहा।
विज्ञापन

खेतीखान रोड पर हर रोज दोपहर बार -बार जाम लगता है। जाम में स्कूली वाहन सहित अन्य वाहन फंसे रहे। ग्रामीण क्षेत्राें से जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को जाम की वजह से परेशान होना पड़ता है। पीआरडी जवान ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें