फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को लुभा रहा है पड़ोसी देश नेपाल में बना ‘शुगर जग’

Sun, 13 May 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
नेपाल की काष्ठ कला की दुकान से खरीददारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में इन दिनों चल रहे गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम के साथ व्यावसायिक गतिविधियां काफी जोरों पर हैं। वहीं ग्रीष्मोत्सव की व्यावसायिक गतिविधियों में पहली बार पड़ोसी देश नेपाल की संस्थाओं की ओर से भी प्रतिभाग किया जा रहा है। नेपाली संस्था की ओर से लगाए गए स्टाल में प्रतिदिन काफी भीड़ उमड़ रही है। नेपाल के मेरिट काष्ठकला उद्योग संस्था की ओर से लगाए गए स्टाल में अनेक औषधीय खूबियों वाला ‘शुगर जग’  लोगों को खूब लुभा रहा है।

औषधीय गुणों से भरपूर विजयसार की लकड़ी में खूबसूरत नक्काशी के साथ बनाए गए शुगर जग को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं। विजयसार की लकड़ी से तैयार किए जग के बारे में मेरिट काष्ट कला उद्योग संस्था के प्रतिनिधियों का दावा है कि शुगर जग के पानी से डायबिटीज से पीड़ित लोगों को काफी राहत मिलती है। संस्था के प्रतिनिधि रेनू और डंबर ने बताया कि विजयसार की लकड़ी शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद होती है। इस जग का पानी पीने से शुगर के साथ पेट की अन्य बीमारियां तथा पेशाब से जुड़ी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि डायबिटीज के रोगियों को इस जग में रात में पानी भरकर सुबह उसका सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन


डायबिटीज की रामवाण औषधि है विजयसार
चंपावत। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुरेश उप्रेती के मुताबिक विजयसार की लकड़ी को आयुर्वेदिक दवा के साथ-साथ डायबिटीज (शुगर) की बीमारी के लिए रामवाण औषधि माना जाता है। विजयसार की लकड़ी के बने लोटे, गिलास और जग में रात भर पानी रखने तथा सुबह उसका सेवन करने से शुगर सहित कई रोगों में लाभ पहुंचता है। इसके अलावा स्टील अथवा तांबे के बर्तन के पानी में विजयसार की लकड़ी के टुकड़े डालकर भी लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन


दूध से बनी प्रिस्टी की भी हो रही है खूब बिक्री
चंपावत। शुगर जग के अलावा नेपाली संस्था की ओर से केवल दूध में तैयार की गई प्रिस्टी की भी खूब बिक्री हो रही है। कुछ औषधियों के मिश्रण को दूध में पकाकर तैयार की गई प्रिस्टी तंबाकू, गुटखा और बीडी़ सिगरेट की लत छोड़ने में मददगार होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें