फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रायनगर चौड़ी गांव में लगातार तेंदुए के आबादी में आने से लोगों में दहशत

Tue, 20 May 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के रायनगर चौड़ी गांव में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। शाम होते ही तेंदुआ आबादी के आसपास पहुंच रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी गांव में पिंजरा नहीं लगाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान/प्रशासक जितेंद्र राय ने बताया कि एक पखवाड़े के भीतर तेंदुआ शाम होते ही तीन-चार बार आबादी में आ चुका है। तेंदुआ पूर्व में एक बछिया, बकरी और कई लावारिस कुत्तों को मौत के घाट उतार चुका है। राय ने बताया कि उन्होंने डीएफओ और डीएम को पत्र लिखकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं।
ग्रामीणों का दोटूक कहना है कि यदि तेंदुआ लोगों को किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचाएगा तो इसका जिम्मेवार वन विभाग होगा। इधर, रेंजर दीप जोशी ने बताया कि तेंदुए की लोकेशन पता करने के लिए जंगल में तीन ट्रैप कैमरा लगाए गए हैं लेकिन उसकी कोई गतिविधि कैमरे में कैद नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है, अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें