फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लगी कंपनी नहीं कर सड़क पर पानी का छिड़काव

Thu, 10 Jan 2019 11:01 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत और लोहाघाट के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में उड़ता धूल का गुबार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर से लेकर पिथौरागढ़ तक बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। लोहाघाट से चंपावत के बीच निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इससे धूल का गुबार उठने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को सफर करने में दो गुना समय लगता है।
विज्ञापन


 सड़क निर्माण के दौरान मलबे को डंपिंग जोन में फेंकने और धूल को कम करने के लिए समय-समय पर पानी छिड़काव करने के लिए पूर्व में डीएम के साथ उच्च अधिकारियों की ओर से निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य में लगी कंपनी अपनी मनमानी पर उतर आई है। पानी का छिड़काव न होने से वाहन चालकों को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों को सड़क कटिंग के चलते दो गुना समय लगता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क कटिंग का कार्य रात की जगह दिन में किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से लोहाघाट अपने दोपहिया वाहन से ड्यूटी जा रहे हिमांशु जोशी का कहना है रोज घर से एक घंटे पूर्व निकलने पर भी वह समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे पाते हैं।
विज्ञापन


जिस दिन किसी बड़े अधिकारी का सड़क से जाना होता उस दिन कंपनी सड़क पर पानी का छिड़काव करती है अन्य दिनों पानी के टैंकर शो पीस बने रहते हैं। उन्होंने एनएच के अधिकारियों से रात में कटिंग कार्य करवाने के साथ समय-समय पर सड़क पर पानी छिड़काव की मांग की है। 

निर्माण कार्य में लगी दोनों कंपनियों को समय-समय पानी छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क कटिंग के कार्य को रात में करने के निर्देश दिए जाएंगे। दिन में कम से कम जाम लगे, इसके लिए भी कंपनियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

एलडी मथेला, अधिशासी अभियंता बारहमासी सड़क 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें