फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर में जाम से लोगों को दिक्कत

Wed, 14 May 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 नगर के टीआरसी से खटकना पुल तक लगा लंबा जाम। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में मंगलवार को जगह-जगह जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में टीआरसी से जिला अस्पताल तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

नगर में पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद भी कई जगहों पर आड़े तिरछे वाहन जाम लगने की स्थिति पैदा कर रहे हैं। यातायात पुलिस की तैनाती के बाद भी जाम लगना आम बात हो गई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतोंं का सामना करना पड़ रहा है। नगर में सुबह से ही लगातार लंबा जाम लगता रहा। इससे टीआरसी, खटकना पुल, गैस ऑफिस कार्यालय से अस्पताल तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम के कारण एनएच में आवाजाही करने में परेशानी हुई। इसमें स्कूली वाहन और आम नागरिक, एंबुलेंस और आर्मी वाहन जाम में फंसे रहे। इसके अलावा खेतीखान, मुख्य बाजार, शांत बाजार में भी जाम लगा रहा। जाम लगने से ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाली जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें