फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदमारी में सात दिन से नलों में पानी नहीं

Sun, 03 Feb 2019 10:25 PM IST
gangotri gangotri अमर उजाला ब्यूरो   लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट के तल्ली चांदमारी में पानी के लिए हैंडपंप में लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ले में पेयजल किल्लत ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। एक सप्ताह से नलों में पानी नहीं आने से लोग हैंडपंपों में लाइन लगाने को मजबूर हो रहे हैं। नागरिकों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर जल संस्थान कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


तल्ली चांदमारी की लीलावती देवी, देवकी देवी, मोहिनी देवी, कविता, ललिता देवी, रेनू, मीरा देवी, भवान सिंह, राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, बलवंत सिंह आदि का कहना है कि एक सप्ताह से उनके नलों में पानी की एक बूंद नहीं आई है। इसके चलते उन्हें पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि उनके मोहल्ले में लगे हैंडपंप में भी पर्याप्त पानी नहीं आने से लंबा इंतजार कर पानी मिल पा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान वर्ष के 365 दिनों में से 90 दिन भी पानी नहीं दे पा रहा है लेकिन बिल पूरे साल का वसूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर तालाबंदी करने के साथ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।    

चांदमारी में डायट की दीवार बनाने के काम के चलते पेयजल योजना ध्वस्त हुई है। इसे ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।  
पवन बिष्ट, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान, लोहाघाट।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें