फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं लोग

Sun, 12 May 2019 11:06 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
पानी के लिए हैंडपंप पर खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के कई क्षेत्रों में लाइन की खराबी के कारण एक पखवाड़े से पानी की समस्या बनी हुई है। जल संस्थान टैंकरों से पानी का वितरण तो कर रहा है, लेकिन लाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारू करने को कोई कदम नहीं उठा रहा है। 

विज्ञापन


 क्षेत्र में रिलायंस की जिओ मोबाइल कंपनी की ओर से मशीनों के माध्यम से भूमिगत केबल बिछाने के काम से कई स्थानों पर पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई है। राजकीय महाविद्यालय के पास करीब बीस मीटर लाइन क्षतिग्रस्त होने से कोतवाली आवासीय परिसर, घसियारा मंडी और न्यू टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में कई दिनों से पानी का संकट गहराया है।

लाइन की मरम्मत के बाद अभी भी न्यू टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। इसके अलावा चंद कॉलोनी, लाल ईमली पड़ाव के तहसील के समीप वाले क्षेत्र के लोग भी पानी के लिए परेशान हैं। नायकगोठ में भी एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप है, लेकिन विभाग को लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। सभासद तुलसी कुंवर, सुषमा गुप्ता, कामना आदि ने पानी की समस्या जल्द दूर नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


जिओ मोबाइल कंपनी की ओर से भूमिगत केबल बिछाने के दौरान पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से समस्या पैदा हुई है। क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी है, वहां टैंकर से वितरण कर जरूरत भर का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। - बीएस कुवार्बी, जेई जलसंस्थान टनकपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें