डिग्रीकॉलेज मार्ग में असामाजिक तत्वों द्वारा पीकर फेंकी गई बीयर की बोतलें।
- फोटो : अमर उजाला
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में नशेड़ियों व अराजक तत्वों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। इनके आतंक के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नशेड़ी शिव पार्क, मायावती मार्ग, शिवालय मंदिर के पास जंगलों, पीजी कॉलेज, मेलकुना, तोलान, चंपावत जाने वाले मार्ग के नीचे आदि स्थानों में डेरा जमाए रहते हैं। जिससे महिलाओं को घास लकड़ी के लिए जंगल जाने में दिक्कतें हो रही हैं। छात्राओं को भी इनकी हरकतों से राह चलना मुश्किल हो रहा है।
लोगों का कहना है कि कई बार इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग किए जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है। ये अराजक तत्व जगह-जगह शराब, बीयर की खाली बोतलें फेंकने के साथ उन्हें फोड़ लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। डैंसली के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश राय, शिवराज बिष्ट, चौड़ी के आनंद राय, नरेश चंद्र राय, कुलदीप राय, मनोज राय, जगदीश राय, नवल राय, कमल राय आदि ने ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि इन स्थानों में पुलिस गश्त शुरू कर दी गई है। बताया कि अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।