फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कानूनी प्रक्रिया के नवजात शिशु को गोद लेने पर भडक़े लोग

विज्ञापन
लोहाघाट अस्पताल परिसर के पास प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। उपजिला अस्पताल में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक नवजात शिशु को बगैर कानूनी प्रक्रिया के गोद लेने का मामला लोगों की जानकारी में आया। भड़के लोगों ने नवजात को गोद लेने वाले डॉक्टर का घेराव किया। गुस्साए लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नवजात शिशु के मामले में जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सभासद राज किशोर साह और जागरूक नागरिक सतीश पांडेय के मुताबिक अस्पताल में शुक्रवार को बाराकोट की एक महिला ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया था। जो लोक-लाज के भय से उसे अस्पताल में छोड़ आई थी। लेकिन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बिना कि सी कानूनी प्रक्रिया के नवजात को गोद ले लिया है। लोगों ने चिकित्सा अधीक्षक का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि बगैर कानूनी प्रक्रिया के कैसे बच्चा गोद ले लिया। लोगों ने चिकित्सा अधीक्षक का घेराव करने के बाद अस्पताल के बाहर धरना दिया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। इस मौके पर अमित जुकरिया, नगेंद्र जोशी, राहुल ढेक, कुलदीप देव, सुमित गड़कोटी, राहुल जोशी, अमर मेहता, राकेश भट्ट, प्रदीप माहरा, राजू गड़कोटी, करन माहरा, विनोद, दीपक देव, विवेक आदि मौजूद रहे।
गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है पूरी
लोहाघाट(चंपावत)। चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला ने नवजाव बच्चे को अस्पताल में जन्म देने के बाद उसे ले जाने से मना कर दिया। महिला ने कहा कि आप ही इसे रख लो। इससे बाद एसडीएम, सीएमओ, एसीएमओ और थानाध्यक्ष को फोन पर मामले की जानकारी दी गई। नवजात को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, तब तक नवजात को संरक्षण में रखा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार को ही डा.जुनैद ने मामले की जानकारी दी थी। फिलहाल नवजात को डॉ. जुनैद के संरक्षण में दिया गया है। लोगों की मांग पर अस्पताल में जन्म लेने वाले वाले सभी नवजातों की रिपोर्ट के बारे में आख्या बनाकर डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

आरसी गौतम, एसडीएम लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें