फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप संचार सेवा से लोग नाराज, फूंका पुतला

Sat, 30 Jun 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
विज्ञापन
बाराकोट में बीएसएनएल सेवा ठप पड़ने पर गुस्साए उपभोक्ता बीएसएनएल का पुतला फूंकते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराकोट में आठ दिन से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। इससे
विज्ञापन

आम लोगों से लेकर कई सरकारी विभागों में भी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। संचार सेवा ठप होने से आक्रोशित लोगों ने बीएसएनएल का पुतला फूंका।


दो दिन के भीतर सेवा बहाल नहीं होने पर बीएसएनएल के कनेक्शन कटवाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी भेजा।  इस मौके पर जगदीश जोशी, उमेश जोशी, नमन जोशी, अशोक कुमार, रजत वर्मा, गोविंद सिंह, कैलाश चंद्र इजरवाल, महेश जोशी, दौलत राम, धर्मेंद्र सिंह आदि का कहना है कि लंबे समय से बीएसएनएल सेवा ठप होने से न केवल उनका कारोबार चौपट हो रहा है, बल्कि कॉमन सर्विस सेंटर, तहसील, विकासखंड कार्यालय, डाकघर आदि के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीएसएनएल अधिकारियों से सेवा सुचारु करने को लेकर कई बार आवाज उठाने के बावजूद कोई सुधार नहीं हो सका है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें