फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाल और स्त्री रोग विशेषज्ञों को दो माह ने नहीं मिला वेतन

Mon, 02 Jun 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में एनएचएम के तहत कार्यरत दो चिकित्सकों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे चिकित्सक परेशान हैं। उन्होंने वेतन नहीं मिलने पर ओपीडी बंद करने की चेतावनी दी है। वेतन के लिए पीएमएस के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक ने बताया कि उन्हें नए वित्तीय वर्ष में अब तक एक बार भी वेतन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में वेतन नहीं आता है तो मजबूर होकर उन्हें अगले सप्ताह से ओपीडी बंद करनी पड़ेगी। बताया कि उनके सामने घर खर्च चलाने का संकट पैदा हो गया है। इससे उनके सामने आर्थिक दिक्कत पैदा हो गई। पीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि दोनों चिकित्सकों के वेतन के लिए सीएमओ को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें