फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में 998 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
चंपावत जीआईसी में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण रही। इसके लिए पिथौरागढ़ में 15 और चंपावत में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में रविवार को 4738 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों में हुई इस परीक्षा की पहली पाली में 2089 और दूसरी पाली में 2119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी एडीएम एफआर चौहान ने बताया कि परीक्षा के लिए 4473 पंजीकृत थे। सुबह 10 से 12 बजे हुई परीक्षा में 2384 परीक्षार्थी उपस्थित और 2089 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दो से चार बजे तक हुई परीक्षा में 2354 परीक्षार्थी उपस्थित और 2119 अनुपस्थित रहे।
चंपावत जिले में बने नौ केंद्रों में दो पालियों में 998 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे जबकि 987 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि पहली पाली में सुबह 11 बजे से एक बजे तक और दूसरी पाली में दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि नौ परीक्षा केंद्रों में 1825 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें