फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों को 16 माहों से रूके हुए मानदेय का भुगतान हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत विकासखंड के प्रेरकों को 16 माहों से रुके मानदेय का भुगतान हो गया है। प्रेरकों की ओर से लंबे समय से मानदेय के भुगतान की मांग की जा रही थी। केंद्र सरकार की ओर से संचालित साक्षर भारत योजना को सितंबर 2017 में बंद कर दिया था। इसके चलते प्रेरकों के 16 माह के मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

बीईओ हरेंद्र शाह ने बताया कि प्रेरकों के कार्य की उपस्थिति के आधार पर राशि की मांग खंड स्तर से राज्य सरकार को भेजी गई थी। राशि मिलने के बाद प्रेरकों के 16 माह का मानदेय 39.46 लाख रुपये और छह माह की प्रोत्साहन राशि 7.33 लाख रुपये को डीबीटीएल के माध्यम से प्रेरकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विकासखंड लोहाघाट में 65 ग्राम पंचायतों में 130 प्रेरक कार्यरत थे, जिनमें से 126 प्रेरकों को 16 माह का मानदेय और छह माह की प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया गया है, जबकि चार प्रेरकों की उपस्थिति देर से मिलने के कारण उनका मानदेय नहीं मिला है, इसकी मांग प्रदेश स्तर से की गई है। साक्षर भारत कार्यक्रम के ब्लॉक प्रभारी शिक्षक नरेश जोशी ने मानदेय भुगतान प्रक्रिया पूर्ण करवाई। मानदेय मिलने पर प्रेरक बिपिन पचौरी, भूपाल राम, कमल किशन, महेश पाठक, होशियार सिंह, कमलकांत, खिलानंद, चंद्रशेखर, नाथ सिंह, गोपाल राम, संगीता, ज्योति, किरन, चंद्रा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें