फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए एक घंटे जाम किया हाईवे

Thu, 11 Jun 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी से वेतन न मिलने से आक्रोशित स्वच्छकों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर जाम लगा दिया। उन्होंने खेतीखान तिराहे पर घंटेभर जाम लगाया। व्यापार संघ ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया। जाम की वजह से दोनों तरफ तमाम वाहन फंसे रहे। बाद में एसडीएम अशोक जोशी ने स्वच्छकों को मनाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छक बृहस्पतिवार को खेतीखान तिराहे पर पहुंचे। वहां स्वच्छकों ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे जाम लगाया। स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार ने वेतन मिले बिना काम न करने का ऐलान किया। व्यापार संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि ने स्वच्छकों को वेतन न देने को नगरपालिका, जिला प्रशासन की घोर उदासीनता बताया।

 कांग्रेस नेता सूरज प्रहरी, भगवत राय, अमरनाथ सक्टा, टैक्सी यूनियन संचालक एलएम भट्ट ने समर्थन दिया। विपिन कुमार, रोहित बिष्ट, सौरभ साह, प्रकाशनाथ, मोहन भट्ट, मयूख चौधरी, लक्ष्मण सिंह आदि ने भी विचार रखे। मांग पूरी होने तक संघर्ष का संकल्प लिया।
विज्ञापन


टकराव रोकने के लिए कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी, अनुराग सिंह आदि पुलिस बल मौके पर था। वहां राजू, बीना, विनोद, राधा, सरिता, नितिन कुमार, पूजा, बलराम, राजेश कुमार, आशा, रामविलास, विपिन, संजू, अर्जुन, नरेंद्र, उमेश आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें