फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल सीमा से सटे वन क्षेत्रों में की गश्त

Thu, 30 Oct 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी का जलस्तर कम होने से नेपाल सीमा से लगे शारदा वन रेंज में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को शारदा रेंज के वन कर्मियों और एसएसबी के जवानों ने बूम क्षेत्र और थपलियाखेड़ा से सटे क्षेत्र में संयुक्त गश्त कर जायजा लिया। रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि संयुक्त गश्त बूम से चिड़ियाघोल क्षेत्र तक एसएसबी के अनुभाग अधिकारी यशपाल संभल और निकिता गैरोला के नेतृत्व में की गई। इसके अलावा थपलियाल खेड़ा में भी वन कर्मी मुनीष राणा, रविंद्र कुमार आदि ने एसएसबी की बीओपी के जवानों के साथ गश्त की। उन्होंने बताया कि रेंज के जंगल में घुसपैठ, संदिग्ध गतिविधि की आशंका बनी रहती है। ऐसे में संयुक्त गश्त की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें