चंपावत। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में यूसीसी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 263 पंजीकरण किए गए। नगर पालिका की ओर से भी यूसीसी के तहत अपने कार्मिकों को प्रशिक्षित कर विवाह पंजीकरण के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दो दिनों में विवाह पंजीकरण के 71 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनका पंजीकरण समान नागरिक संहिता पोर्टल पर किया जाएगा। संवाद