फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा

Sat, 09 Nov 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीएम की विधानसभा के जिला अस्पताल में सोमवार से लोगों को अब ओपीडी में पर्ची कटाने में ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

चंपावत जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब पर्ची बनाने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मिलेगी। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 500 से अधिक मरीज आते हैं। अस्पताल में पहले लोगों को ऑफलाइन माध्यम से ओपीडी पर्ची का शुल्क लिया जाता था।
इसमें कई बार पैसे खुले की समस्या आती थी, लेकिन अब ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन में क्यूआर कोट, यूपीआई, कार्ड स्वाइप सुविधा से लोग पेमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अस्पताल में सोमवार से लोगों को डिजिटल पेमेंट की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनाने वाले मरीजों को क्यूआर कोड, यूपीआई, कार्ड स्वाइप के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें