फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चर्म रोग और मनोचिकित्सक नहीं होने से मरीज परेशान

Sun, 08 Mar 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में नए चर्म रोग और मनोचिकित्सक की तैनाती की जाएगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पहल कर रहा है। दोनों के नहीं होने के कारण लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
जिला अस्पताल में फरवरी 2025 में जिले के पहले मनोचिकित्सक डॉ. आशुतोष बहुगुणा की तैनाती हुई थी लेकिन वह अपनी सेवाएं एक साल भी पूरी नहीं दे पाए और पिछले साल अक्तूबर में वापस चले गए। उनके जाने के बाद मनो रोगियों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मात्र चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्णिका पंत के बीमार होने के कारण वह अवकाश पर हैं। पूर्व में चंपावत, लोहाघाट आदि क्षेत्र के लोग पिथौरागढ़ अस्पताल में तैनात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मृगांक शुक्ला इसे इलाज कराने जाते थे, लेकिन उनको मूल तैनाती स्थल धारचूला भेजे जाने के कारण अब इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि दोनों ही विशेषज्ञों की तैनाती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को निरंतर इलाज मिलता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें