फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसाधनों की कमी फिर भी रहा अव्वल, कायाकल्प योजना में पाटी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लगातार तीसरी बार रहा नंबर वन

विज्ञापन
पाटी एपीएचसी भवन। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। पाटी के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को लगातार तीसरे वर्ष सबसे बेहतरीन अस्पताल के लिए चयनित किया गया है। अस्पताल के प्रभारी को जल्द ही मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के अंतर्गत कायाकल्प योजना में पाटी अस्पताल को चयनित किया गया है। अस्पताल को पहले पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये का चेक दिया जाएगा। केंद्र की कायाकल्प योजना के तहत पाटी अस्पताल को जिले में स्वच्छता, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण के लिए लगातार तीसरी बार चयनित किया गया है। पाटी अस्पताल को प्रदेशभर में सर्वाधिक 90.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। डॉक्टर और स्टाफ की कमी तथा सीमित संसाधन के बावजूद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस अस्पताल का चयन कायाकल्प योजना के अंतर्गत हुआ है। स्टाफ की कमी के अलावा अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और लैब परीक्षण की सुविधा नहीं है। इस अस्पताल में सिर्फ इकलौते डॉक्टर, फार्मेसिस्ट और एनएचएम की स्टाफ नर्स है। इसके बावजूद यहां एक साल में 317 प्रसव हुए हैं। डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि पुरस्कार में मिली दो लाख रुपये की रकम का उपयोग गुणवत्तायुक्त चिकित्सा के लिए किया जाएगा। सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने बताया कि कायाकल्प योजना का उद्देश्य बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने के अलावा बुनयादी ढांचे को मजबूत करना, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाओं को बेहतर करना है। ---::: पुलहिंडोला व बनबसा को मिला सांत्वना पुरस्कार ::: चंपावत। पाटी के अलावा चंपावत जिले के दो और अस्पतालों को कायाकल्प योजना में चयनित किया गया है। पुलहिंडोला और बनबसा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को योजना के तहत चयनित किया गया है। दोनों अस्पतालों को 50 हजार-50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। ---:::: चंपावत जिले के चयनित तीन अस्पताल ::: अस्पताल- नंबर : पाटी- 90.60, पुलहिंडोला- 8640, बनबसा- 70.70
विज्ञापन
विज्ञापन

डाँक्टर आभाष सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
डाँक्टर आभाष सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें