फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर शहर में 22 से चलेगा अतिक्रमण पर हथौड़ा

विज्ञापन
फड़ ठेलों के अतिक्रमण से टनकपुर के मुख्य बाजार की ये है हालत। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका और प्रशासन 22 जनवरी से पुलिस फोर्स को साथ लेकर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा। प्रशासन अतिक्रमणकारियों से कार्रवाई शुरू होने से पूर्व खुद ही अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार के साथ ही अन्य सड़कों पर अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। इससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की सड़कों पर हमेशा हादसों का खतरा रहता है। शहर की सड़क देखने के बाद पत्रकारों से वार्ता में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि अतिक्रमण के कारण लोगों ने परेशानी हो रही है। मुख्य बाजार के फुटपाथ पर अतिक्रमण बड़ी समस्या है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी से नगर पालिका और पुलिस के साथ शहर के मुख्य बाजार, सीमेंट रोड और कोतवाली मार्ग पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। फुटपाथों के अस्थायी अतिक्रमण के साथ ही पक्का अतिक्रमण भी ध्वस्त किया जाएगा। पहले भी नगर पालिका और प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। फुटपाथों पर पीली लाइन खिंचकर अतिक्रमण पर अंकुश लगाया गया, लेकिन फिर पहले जैसे हालात से लोगों को परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें