चंपावत। जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर बेलखेत के पास रविवार को रोडवेज बस यूके 07 पीए 4184 लोहाघाट से टनकपुर को जा रही थी। इस दौरान अचानक बस की फैन बेल्ट टूट गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़। बस में सवार 38 यात्रियों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। एआरएम धीरज वर्मा ने बताया कि बस की फैन बेल्ट टूटने से बस खराब हो गई थी। इससे यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया।