फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में यात्रियों को घंटों बाद मिली बसों में सीट

Thu, 05 Mar 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत रोडवेज स्टेशन पर होली पर्व मनाकर वापस लौट रहे यात्रियों को सीट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। पिथौरागढ़ और लोहाघाट से आने वाली रोडवेज की बसों में सीटें पुल रहीं। टनकपुर के लिए भी घंटों इंतजार करने बाद बस मिली। पूजा ने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी में कार्य करती हैं। कल हर हाल में ऑफिस पहुंचना है। दो घंटे से बस के लिए इंतजार कर रही हैं लेकिन तीन बसों में सीटें भरी थीं। बताया कि सीट नहीं मिली तो टनकपुर तक वाहन बुक कर जाएंगी। होली पर्व संपन्न होने के बाद प्रवासियों का लौटने का क्रम शुरू हो गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी की हैं। होली पर्व पर बड़ी संख्या में पहुंचे प्रवासी अपने गांवों को आए थे। होली संपन्न होने के बाद उनके लौटने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रोडवेज के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि यात्रियों के लिए रोडवेज ने व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बरेली, देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल आदि रूटों पर नियमित बसों का संचालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था के तहत डिपो को मिली दो नई बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जा रहा है। बताया कि जिस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी उसमें अतिरिक्त बरें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें