फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बस में सीट के लिए यात्रियों को होना पड़ा परेशान

Thu, 28 Mar 2024 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। होली के बाद प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। जिला मुख्यालय के रोडवेज स्टेशन में बस के लिए लोगों यात्रियों की भारी भीड़ रही है। सीट के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को रोडवेज स्टेशन पर दिल्ली, देहरादून, बरेली, मुंबई, पूणे आदि क्षेत्रों को लौटने वालों की भारी भीड़ रही। बस आते ही लोग उसमें सीट पाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। जिसे सीट मिल गई तो वह सुखद अनुभव कर रहा था। जिन यात्रियों को सीट नहीं मिली वह लोहाघाट, पिथौरागढ़ से आने वाली बस में फिर से सीट के लिए संघर्ष करते दिखे। बुजुर्ग और महिलाओं को सीट के लिए काफी दिक्कत हुई। कई लोग तो अपने परिचितों को लोहाघाट से ही सीट की व्यवस्था करने के लिए फोन करते नजर आए। कुछ यात्रियों ने कई देर इंतजार के बाद टैक्सी से सफर करना बेहतर समझा। एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि 10 फीसदी अतिरिक्त बसों का संचालन टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ में किया गया। ज्यादातर यात्री दिल्ली, देहरादून आदि क्षेत्र को जाने वाले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें