फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पैरोटाइटिस वायरस बढ़ा रहा मरीजों की परेशानी

Thu, 11 Jan 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में पैरोटाइटिस वायरस के कारण ईएनटी विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बढ़ती ठंड के कारण पैरोटाइटिस बीमारी मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पैरोटाइटिस बीमारी के कारण ईएनटी विभाग में हर रोज छह से अधिक मरीज आ रहे हैं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पिछले एक माह से पैरोटाइटिस वायरस के कारण मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यह एक विषाणु जनित रोग है जो पैरोटिड ग्रंथि (गले की) को कष्ट देता है। यह ग्रंथियां आगे और कान के नीचे स्थित होती हैं, जो लार और थूक का उत्पादन करती हैं। बीमारी वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण है। पैरोटाइटिस वायरस के कारण सूजी ग्रंथि में दर्द, बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द, गला खराब होना, थकान, भूख कम लगना, शुष्क मुंह, आंखों में सूजन आने लगती हैं। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
ऐसे करें बचाव
गर्म पानी पिएं, हाथ बार-बार धोएं, पर्याप्त पोषण आहार लें, मुख स्वच्छता का ध्यान रखें, धूम्रपान और शराब से परहेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें