रीठासाहिब (चंपावत)। सीएनडीएस की ओर से 10 करोड़ की लागत से रीठा साहिब में परेवा गांव के कलौता में तैयार हो रही पार्किंग का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इसमें करीब 500 वाहनों के खड़े होने की जगह है। जल्द शेष काम पूरा होने से तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
क्षेत्र में पार्किंग न होने से तीर्थ यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ता था। जून के महीने में बाहर से आने वाली तीर्थ यात्रियों को अपनी कर बाइक, बस, ट्रक, पिकअप, कैंटर आदि खड़े करने के लिए कोई पर्याप्त स्थान नहीं मिलता था। सड़क किनारे वाहनों को खड़े कर पैदल ही गुरुद्वारे में आना जाना होता था लेकिन पार्किंग बनने अब उन्हें वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा।
सीएनडीएस के जेई दिनेश भट्ट ने बताया कि जल्द ही पार्किंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे क्षेत्र में आने वाले यात्रियों को अपने वाहनों को पार्क करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। जोड़ मेले में सिख श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग नहीं होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पार्किंग निर्माण के बाद यहां आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।