बनबसा (चंपावत)। बनबसा में भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में बहुउद्देशीय झंडा पार्क बनकर तैयार हो गया है। जिला योजना और जिला विकास प्राधिकरण चंपावत की मद से 52.53 लाख रुपये की लागत से करीब दो माह पूर्व बनकर तैयार हुए इस पार्क को अब तिरंगा फहरने का का इंतजार है।
सीमा पर 52 मीटर लंबाई और 14 मीटर चौड़ाई भूमि पर बने पार्क में 111 फीट ऊंचाई के पोल पर 30 गुणा 45 फीट का तिरंगा फहराया जाना है। भारत-नेपाल सीमा पर बना पार्क सेना और अर्द्ध सेना के अलाव समस्त फोर्स के पूर्व सैनिकों के सम्मान में निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
सीमा पर आवागमन करने वालों के लिए भी यह पार्क पर्यटन और दर्शन का केंद्र बनेगा। पार्क का उद्घाटन और झंडा फहराने की कार्यवाही न होने से भारत-नेपाल सीमा पर खाली पोल को देख आने-जाने वाले लोग भी सवाल उठाने लगे हैं। संवाद
कोट
पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अनुरोध पत्र भेजा है। जल्द ही मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर झंडा पार्क का उद्घाटन करेंगे। - दीपक चंद्र बुढ़लाकोटी, ईओ नगर पंचायत बनबसा