फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में जल्द बनेगी बहुमंजिल वाहन पार्किंग

विज्ञापन
बहुमंजिली वाहन पार्किंग के लिए चयनित न्यू टैक्सी स्टैंड की जगह। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर में वाहन पार्किंग की समस्या जल्द दूर होगी। नए टैक्सी स्टैंड पर 3.41 करोड़ की लागत से बहुमंजिली पार्किंग के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। नगर पालिका की डीपीआर को शासन ने मंजूरी दे दी है। आवास विकास परिषद के माध्यम से निर्माण कार्य हिंदुस्तान स्टील कंक्ट्रक्शन वर्क लि. (एचएससीएल) को सौंपने की तैयारी है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से अनापत्ति दे दी गई है।
विज्ञापन

तीन साल पूर्व वर्ष 2017 में टनकपुर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल पर शहर में बहुमंजिली वाहन पार्किंग बनाने की घोषणा की थी। नगर पालिका ने करीब दो साल पहले ही 3.41 करोड़ के बजट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन भेज दी थी, लेकिन निर्माण को मंजूरी नहीं मिल पाई। नगर पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा ने बताया कि पार्किंग निर्माण के लिए शासन स्तर पर तेजी से कार्यवाही चल रही है। उन्होंने बताया कि शासन ने शहरी विकास विभाग के निर्माण का जिम्मा आवास विकास परिषद को सौंपा है। कार्यदायी विभाग एचएससीएल को निर्माण कार्य सौंप रहा है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से तीन माह पूर्व एचएससीएल को अनापत्ति दी जा चुकी है।
एक साथ 70 छोटे वाहनों के पार्किंग की होगी व्यवस्था
न्यू टैक्सी स्टैंड में प्रस्तावित बहुमंजिली वाहन पार्किंग में करीब 70 छोटे वाहनों को एक साथ पार्किंग की व्यवस्था होगी। नगर पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा ने बताया कि पार्किंग स्थल के भूमिगत तल का क्षेत्रफल 926 वर्गमीटर, भूतल का 897 और पहली मंजिल का क्षेत्रफल 353 वर्गमीटर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें