फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गुना वसूल रहे पार्किंग शुल्क

Thu, 06 Apr 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर पालिका के वाहन पार्किंग ठेकेदार और पालिका प्रशासन की मिलीभगत से मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं से खुली लूट का मामला पकड़ में आया है। पार्किंग शुल्क में ठेकेदार निर्धारित से चार गुना ज्यादा शुल्क वसूल रहा था। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने नगर पालिका को ठेकेदार को नोटिस थमाने के साथ ही शीघ्र ठेका निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पालिका ने शारदा स्नानघाट और नेपाल मार्ग को जाने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क की वसूली के लिए ठेका आवंटित किया है। एक साल के लिए यह ठेका गोविंद सिंह परिहार के नाम 7.77 लाख में आवंटित हुआ है। पालिका ने पार्किंग शुल्क की दरें भी निर्धारित की थीं। चार्टर्ड बसों समेत भारी वाहनों से तीन दिन के लिए पार्किंग की दरें 30 रुपये और छोटे चौपहिया वाहनों से 10 रुपये निर्धारित है, लेकिन ठेकेदार चार्टर्ड बसों और अन्य भारी वाहनों से 30 के बजाय 80 से 150 और छोटे वाहनों से 10 के बजाय 50 रुपये पार्किंग शुल्क वसूल रहा था। शिकायत मिलने पर मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम के नेतृत्व में सीओ आरएस रौतेला और कोतवाल अरुण वर्मा ने बृहस्पतिवार को छापा मारा तो ठेकेदार से 80 और 50 रुपये पार्किंग शुल्क छपी पर्चियां बरामद हुई हैं। मेला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर पालिका को आदेश जारी कर ठेकेदार को नोटिस भेजने और तत्काल ठेका निरस्त करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें